Doordrishti News Logo

युवक के बाइक पर चलते ओटीपी नंबर आते रहे खाते से 2.34 लाख पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक के बाइक पर चलते ओटीपी नंबर आते रहे खाते से 2.34 लाख पार। निकटवर्ती मथानिया का एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। वह अपनी बाइक पर चल रहा था तब बार- बार ओटीपी नंबर आते रहे। आखिर रुक कर देखा तो पता लगा कि खाते से किसी शातिर ने 2 लाख 34 हजार 76 रुपए उड़ा लिए है।

दुकान से 45,700 की चोरी का खुलासा

पीडि़त युवक ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। अब मथानिया थाने में आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। घटना 26 जुलाई की होना बताया है।मथानिया थानाधिकारी तुलसी ने बताया कि मांडियाईखुर्द निवासी केवलराम पुत्र भींयाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 26 जुलाई को अपनी बाइक पर चल रहा था। तब उसके मोबाइल पर बार- बार ओटीपी नंबर आ रहे थे।

ओटीपी नंबर के माध्यम से उसके बैंक एकाउंट से 2 लाख 34 हजार 76 रूपए पार हो गए। पता लगने पर उसने पहले साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। अब पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। थानाधिकारी तुलसी ने बताया कि मामले में अब अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

एक्टिवा स्कूटी चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

You missed