आरयूआईडीपी में महिला इंटर्न का आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरयूआईडीपी में महिला इंटर्न का आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के मार्गदर्शन में एडीबी की जेण्डर पॉलिसी के तहत आरयूआईडीपी जोधपुर में इंटर्नशिप कर रही इंजीनियरिंग की छात्राओं हेतु शुक्रवार को आमुखिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की जानकारी, जेंडर समानता,समता एवं सामाजिक समावेश, परियोजना में महिलाओं की सहभागिता व निर्णय प्रक्रिया में उसकी भूमिका, विकास कार्यों की बेसिक जानकारी के साथ प्रशिक्षण के दौरान किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गयी।

हजूर साहिब यात्रा से लौटा 185 श्रद्धालुओं का जत्था

आमुखीकरण कार्यक्रम में रूडिप कैप जयपुर से ट्रैनिंग स्पेशलिस्ट राकेश नाथ तिवारी ने उपस्थित इंटर्नस को 6 सप्ताह तक चलने वाले वुमन इंटर्नशिप प्रोग्राम के उददेश्य एवं परियोजना कार्यों के बारे में बताते हुए इंजीनियरिंग के साथ सामाजिक तथा सामुदायिक मुददों पर ध्यान देने की जरूरत बतायी ताकि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागिदारी बढ सके। उन्होने जेंडर समानता, समता एवं सामाजिक समावेश को विस्तार से समझाया।

कैप जयपुर कृष्ण कुमार शर्मा मोनेट्रिंग एण्ड ईवेलवेशन स्पेशलिस्ट ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही इंटर्न को परियोजना के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता के बारे में बताया व कहा कि ट्रेनिंग से इंटर्न में परियोजना की तकनीकी एवं सामाजिक समझ मिलेगी और व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होने से आत्म विश्वास में अभीवृद्धि होगी।

Related posts:

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

October 12, 2026