जोजरी नदी क्षेत्र का दौरा कर प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा

  • सीईटीपी संयंत्रों का निरीक्षण कर एससीएडीए एवं ऑटो-कट प्रणाली का लिया जायजा
  • समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोजरी नदी क्षेत्र का दौरा कर प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा। राजस्थान सरकार के वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने जोजरी नदी क्षेत्र का दौरा कर नदी में प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं पर्यावरणीय सुधार कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव विजय एन.,राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव कपिल चंद्रवाल सहित राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल,रीको,नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

दौरे के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा सीईटीपी टेक्सटाइल एवं सीईटीपी स्टील संयंत्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां स्थापित एससीएडीए एवं ऑटो-कट कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे तकनीकी उपायों की समीक्षा की।

सलावास क्षेत्र सहित विभिन्न स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण
उन्होंने नदी में प्रदूषण नियंत्रण उपायों को प्रभावी बनाने एवं मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश निरीक्षण के पश्चात अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सलावास ग्राम स्थित सलावास रोड ब्रिज के नीचे बह रही जोजरी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया तथा नदी के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जोजरी नदी में प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं पर्यावरणीय सुधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने,निर्धारित पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुधारात्मक एवं निवारक कार्यवाहियां समयबद्ध रूप से किए जाने के निर्देश दिए।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026