Doordrishti News Logo

पुलिस शहीद दिवस पर रक्तदान और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुर, पुुलिस बल के वीरों के बलिदान को याद करने व उनसे प्रेरणा ग्रहण करने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर में पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। पिछले एक वर्ष में सम्पूर्ण भारत के समस्त पुलिस बलों में उप महानिरीक्षक सहित विभिन्न रेंक के 377 वीरों ने कर्तव्य पालना करते हुए प्राणों की आहुति दी। पुलिस आयुक्त जोस मोहन ने पुलिस लाइन जोधपुर में शहीद दिवस परेड की सलामी ली, समस्त शहीदों के नामों का पठन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस शहीद दिवस पर रक्तदान और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज नवज्योति गगोई, पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल, पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवन भूषण यादव, पुलिस उपायुक्त अपराध राजकुमार चौधरी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात  विनित कुमार बंसल, पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर राशि डूडी डोगरा,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के थानाधिकारी और सेवानिवृत पुलिस अधिकारी उपस्थित थे सभी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पुलिस शहीद दिवस पर रक्तदान और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस लाईन परिसर में शहीदों की स्मृति में पौधरोपण व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान भी किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद ताराचन्द सर्किल पर शहीद ताराचन्द की प्रतिमा पर सभी अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026