जोधपुर, जिले की ओसियां पुलिस व जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने घेवड़ा के शिवनगर में संयुक्त कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार कर अफीम का छह सौ ग्राम दूध जब्त किया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि घेवड़ा के शिवनगर में एक युवक के पास अफीम का दूध होने की सूचना मिली। डीएसटी के कांस्टेबल देवाराम की पुख्ता जानकारी पर थानाधिकारी बाबूराम डेलू के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी व एएसआइ अमनाराम व अन्य पुलिसकर्मियों ने वहां दबिश दी।
सूचना के आधार पर खेतासर गांव में विष्णु नगर निवासी लक्ष्मणराम विश्नोई को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अफीम का छह सौ ग्राम दूध मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लक्ष्मणराम को गिरफ्तार किया गया। मतोड़ा थानाधिकारी नेमाराम को जांच सौंपी गई है। अफीम के दूध के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

