जोधपुर, राईका बाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर से सैनाचार्य अचलानंद गिरी के सानिध्य में कुंभ मेला हरिद्वार 2021 के लिए अन्न क्षेत्र के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना किया गया। इस अवसर पर जोधपुर नगर निगम उत्तर और दक्षिण के महापौर विनीता सेठ और कुंती देवड़ा, पूर्व पार्षद हीरालाल घेवड़ा, हेमंत घोष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रमुख,जसवंत सिंह कच्छावा, नरपत सिंह राजपुरोहित, गणपत सिंह राजपुरोहित, जसवंत सिंह इंदा, कुशाल सिंह, जगदीश भाटी, प्रेम तापू, आदि नागरिक उपस्थित थे। सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि हरिद्वार में 2 से 28 अप्रैल 2021 तक अन्न क्षेत्र संत सेवा शिविर सैनाचार्य आश्रम, उदासीन अखाड़ा घाट के सामने खड़े हनुमान मंदिर, काली मंदिर व बैरागी कैंप के पास रखा गया है। उसके लिए आज खाद्य सामग्री रवाना की गई। भक्तों से यह निवेदन किया गया कि कोरोना की महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व सरकारी गाइड लाइंस का पालन करते हुए अपनी कोविड जांच करवा कर कुंभ मेले में आएं।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

