Doordrishti News Logo

बोलेरो सवार युवक से अफीम और डोडा पोस्त बरामद,कार जब्त

जोधपुर,बोलेरो सवार युवक से अफीम और डोडा पोस्त बरामद,कार जब्त।शहर की बासनी पुलिस ने रविवार रात थाने के सामने नाकाबंदी में एक बोलेरो सवार युवक को रुकवा कर तलाशी लिए जाने पर बोलेरो में 2 किलो 790 ग्राम अफीम और 252 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर पुलिस ने युवक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – मनीषा पंवार की विजय के लिए आर्य समाज के कार्यकर्ता कमर कस लें- आर्यवेश

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चैकिंग के लिए नाकाबंदी करवाई गई। इस पर थाने के सामने ही मुखबिरी जानकारी पर नाकाबंदी की गई। तब एक बोलेरो में आए युवक मूलत: सांचोर जिले के बागोड़ा थानान्तर्गत भाडी हाल विष्णु नगर तनावड़ा निवासी हिम्मताराम पुत्र उदाराम जाट से पूछताछ की गई। बोलेरो की फाटक में छुपाकर रखा 2 किलो 790 ग्राम अफीम और 252 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। उसे एनडीपीएस एकट में गिरफ्तार कर लिया गया। नाकाबंदी पुलिस टीम में थानाधिकारी राठौड़ के साथ हैड कांस्टेबल रामलाल,कांस्टेबल रामदीन, दलाराम,राकेश एवं धर्मेंद्र आदि शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed