मुम्बई सेट्रल-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन
वाया बोरीवली,वडोदरा, रतलाम, चित्तोडगढ,अजमेर, मारवाड जं. होकर संचालित होगी
जोधपुर,रेलवे द्वारा आगामी होली पर्व पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुम्बई सेट्रल-भगत की कोठी (जोधपुर)- मुम्बई सेट्रल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 09093, मुम्बई सेट्रल-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार 4 मार्च को मुम्बई सेट्रल से 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 09.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।
ये भी पढ़ें- मरुधर एक्सप्रेस आज से निर्धारित मार्ग से चलेगी
इसी प्रकार गाडी संख्या 09094, भगत की कोठी (जोधपुर)-मुम्बई सेट्रल स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा रविवार 5 मार्च को भगत की कोठी से 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को 11.45 बजे मुम्बई सेट्रल पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, वापी,सूरत,वडोदरा,रतलाम,मंदसौर, नीमच,चित्तौडगढ,भीलवाडा, बिजय नगर,नसीराबाद,अजमेर,ब्यावर,मारवाड़ जं.,पाली मारवाड़ व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

