अब तक 77 मोबाइल, 44 सिमों सहित कई अवांछनीय सामग्री पकड़ी
जोधपुर, प्रदेश भर की जेलों में चलाया जा रहा ऑपरेशन फ्लश आउट अभियान अब 28 फरवरी तक जारी रहेगा। जेलों में मिल रही अवांछनीय सामग्री के बाद जेल डीजीपी ने इसके आदेश बढ़ा दिए है। दस सप्ताह के अंतराल में अब तक प्रदेश भर की जेलों में चलाए गए अभियान में 77 मोबाइल, 44 सिमें, 23 चार्जर के अलावा 19 ईयरफोन जब्त किए जा चुके है। जेल डीजी राजीव दासौत के अनुसार यह ऑपरेशन फ्लश आउट गत 21 नवंबर 20 से शुरू हुआ था। जेलों के अधिकारियों कर्मचारियों से लगन व परिश्रम का परिचय देते हुए प्रदेश भर के जेलों से उक्त सामग्री के अलावा मादक पदार्थ मसलन बीड़ी, गुटखा, अफीम, डोडा, गांजा आदि भी जब्त किए थे। डीजीपी दासौत के अनुसार प्रदेश भर की जेलों में बंद आतंक के पर्याय बन चुके 53 हार्डकोर अपराधियों को अन्यत्र जेलों में भी शिफ्ट किया जा चुका है। जेलों में चल रहे ऑपेशन फ्लश आउट अभियान में अधिकारियों व कर्मचारियों ने अच्छा काम किया था, इसके लिए 107 लोगों को पुरस्कृत भी किया गया है। लापरवाही बरतने पर कुछ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी हुई है।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

