होटल चैकिंग में पकड़ा ऑनलाइन गेमिंग से फ्रॉड करने वाले,उत्तर प्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार
- सात मोबाइल,19 सिम कार्ड,3 एटीएम कार्ड बरामद
- जुआ और आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),होटल चैकिंग में पकड़ा ऑनलाइन गेमिंग से फ्रॉड करने वाले,उत्तर प्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाक के बीच बढ़े तनाव के बीच में पुलिस आयुक्तालय की तरफ से संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए शनिवार रात को पुलिस ने शहर की होटलों,सरायों आदि स्थलों पर विशेष रूप से चैकिंग अभियान चलाया था। पावटा ए रोड पर एक होटल के कमरे में उत्तरप्रदेश के तीन युवक पकड़े गए। युवक ऑन लाइन गेमिंग से जुड़े हैं। जो यहां पर किसी को ऑनलाइन गेम सिखाने के लिए आए थे।
इसे भी पढ़िए – नील गाय को बचाते बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त,मौत
पुलिस ने इनके पास में कमरे की तलाशी ली तब सामान के बीच में सात मोबाइल,3 एटीएम कार्ड,19 सिम कार्ड इत्यादि मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर अग्रिम पड़ताल आरंभ की है। आरोपियों को पहले शांतिभंग में पकड़ा गया। उनके खिलाफ आईटी एक्ट एवं जुआ अधिनियम का केस बनाया गया है। महामंदिर थाने के एएसआई हनुमानराम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।
एएसआई हनुमानराम ने बताया कि शनिवार को पुलिस आयुक्तालय की तरफ से विशेष दिशा निर्देश होटलों , सरायों एवं ढाबों की चैकिंग के मिले थे। तब पावटा ए रोड पर एक होटल ट्रीबो में रेड देकर चैकिंग की गई। यहां पर रजिस्टर आदि में इंद्राज कार्रवाई देखी गई तब पता लगा कि आज ही तीन युवक उत्तरप्रदेश से आकर रूम में ठहरे हैं।
पुलिस ने रूम में दबिश दी और वहां तीन युवकों उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर स्थित अंदरायपुर निवासी शाहबाद अहमद शाह पुत्र शहबाज अहमद शाह, मुजामिल शाह पुत्र अब्दूल शाह एवं अजयकांत पुत्र हनुमान प्रसाद तिवारी से पूछताछ की। इस पर पता लगा कि तीनों युवक ऑन लाइन गेम महादेव ऐप चलाते हैं। जो लोगों को फर्जी तरीके से स्क्रीन शॉट भेज कर धोखाधड़ी इत्यादि करते है। एएसआई हनुमानराम ने बताया कि युवकों के पास सामान की तलाशी लिए जाने पर उनके पास में सात मोबाइल,19 सिम कार्ड,तीन एटीएम कार्ड आदि जब्त किए।
ट्रेन से पहुंचे थे जोधपुर
पूछताछ में यह भी पता लगा कि यह लोग शनिवार को ट्रेन द्वारा जोधपुर पहुंचे थे। बाद में उक्त होटल में रूम किराया लिया। होटल वाले को भी ऑनलाइन पेेमेंट किया गया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

