Doordrishti News Logo

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना की ऑनलाईन आवेदन तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ाई

जोधपुर,अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना की ऑनलाईन आवेदन तिथि 31 दिसम्बर तक बधाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि 30 नवम्बर नियत की गई थी जिसे बढ़ाकर अब 31 दिसम्बर की गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर की संयुक्त निदेशक मनमीत कौन ने बताया कि विभाग द्वारा उक्त योजनान्तर्गत समस्त राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर (केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों कला,विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु)अध्ययनरत छात्र (बालक) जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराए पर लेकर (पेईंग गेस्ट के रूप में) अध्ययन करते हैं उन छात्रों हेतु आवास,भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं हेतु पुनर्भरण राशि के रूप में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अन्तर्गत छात्र द्वारा महाविद्यालय में प्रवेश दिनांक से मार्च तक 2000/- प्रतिमाह प्रतिवर्ष (अधिकतम 10 माह हेतु) दिए जाने का प्रावधान है।

यह ही पढ़िए – धुंधाड़ा गांव में अवैध क्लिनिक सीज

योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजकीय महाविद्यालय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययनरत SC, ST, OBC, MBC, EWS और MINORITY के छात्रों को देय होगा। सामान्य दिशा-निर्देश का विस्तृत विवरण वेबसाईट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन प्रस्तुत किए जाने की ऑनलाईन व्यवस्था लागू की गई है।इच्छुक छात्र द्वारा ई-मित्र,एसएसओ आईडी के माध्यम से पोर्टल पर जनाधार कार्ड के माध्यम सेhttp://sso. rajasthan.gov.inव http://sjms.rajasthan.gov.in पर आवेदन किया जा सकेगा।

Related posts:

मतदान सामग्री व EVM संग्रहण हेतु पोलिटेक्निक कॉलेज में विस्तृत व्यवस्था

September 10, 2026

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026