धुंधाड़ा गांव में अवैध क्लिनिक सीज
चिकित्सा विभाग जोधपुर ग्रामीण की कार्यवाही
जोधपुर,धुंधाड़ा गांव में अवैध क्लिनिक सीज। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर ग्रामीण अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों पर नियमित कार्रवाई कर रही है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर ग्रामीण डॉक्टर प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर लूणी खंड के धुंधाड़ा गांव में दो अवैध क्लिनिक संचालित होने की जानकारी मिली थी।
मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिप्टी सीएमएचओ डॉ सांखला के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया जिसमें एक क्लिनिक तो बंद पाया गया तथा एक क्लिनिक अवैध रूप से संचालित पाया गया। जिसका टीम द्वारा पड़ताल करने पर मौके पर अवैध रूप से मरीजों को ड्रिप लगाई जा रही थी। संचालक के पास किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
इसे भी पढ़ें – कार्डियक सर्जन डॉक्टर गहलोत का निधन
नियमानुसार कार्यवाही करते हुए क्लिनिक को सीज कर धुंधाड़ा चौकी में संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। इस दौरान लूणी बीसीएमओ डॉ विरंची आचार्य व डॉ भंवर पटेल टीम में मौजूद थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

