Doordrishti News Logo

एक और आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग निरूद्ध

युवक की हत्या प्रकरण

जोधपुर,एक और आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध।शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में गत गुरुवार की देर रात युवक की हत्या कर दी गई। अपने दोस्तों को स्मैक और शराब के रुपए नहीं देना युवक को भारी पड़ गया। युवक पर 10 लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में चार लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया।अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के साथ एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में मारपीट के प्रकरण दर्ज

महामंदि थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई महामंदिर के धड़ा बास स्थित खटीकों का मोहल्ला निवासी मोहित ने रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि गत गुरुवार की रात 11.48 बजे मेरी मां मंजू देवी का फोन आया। जिसमें उन्होंने बताया कि यश को कुलदीप और उसके साथियों ने चाकू मार दिया है। जल्दी घर पहुंच। जब मैं अपने दोस्त निखिल के साथ मोटरसाइकिल पर घर के पास वाली गली में पहुंचा तब वहां से कुछ युवक मोटरसाइकिल और कुछ पैदल भाग रहे थे,उनमें कुलदीप,दीपक,दुष्यंत, आकाश,अजय सिंह,शेखर खींची व 3-4 अन्य लोग शामिल थे। जिनके हाथों में खून से सने चाकू,तलवार व लोहे के पाइप थे। जो जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि हमने यश को मार दिया है।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसीपी (पूर्व) अभिषेक अंदासु को सौंपी है। मृतक यश अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम करता था।उसके पिता का चौहाबो में कबाड़ का गोदाम है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अब एक और आरोपी खटिकों का बास निवासी दीपक पुत्र गोपाल खिंची को गिरफ्तार करने के साथ एक बालक को निरूद्ध किया गया है। प्रकरण मेें अब भी मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026