आपसी विवाद में मारपीट के प्रकरण दर्ज
जोधपुर,आपसी विवाद में मारपीट के प्रकरण दर्ज। शहर में अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट के प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए हैं। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि चन्द्रा कॉलोनी पाल निवासी प्रेमाराम पुत्र भूराराम सुथार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि चन्द्रा कॉलोनी पाल क्षेत्र में उसके घर पर आए रामाराम पुत्र जगदीश जाट ने उसके साथ रास्ता रोककर मारपीट की और बाइक छीनकर ले गए। अब तक उसकी बाइक को नहीं लौटाया गया है।
यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी में जोधपुर डिस्कॉम द्वारा आम जन को राहत की सार्थक पहल
खांडाफलसा थाने में दी रिपोर्ट में मोहसीन पुत्र मोहम्मद हारून ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने उम्मेद अस्पताल आया था जहां पर यासीन ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। जबकि नागौरी गेट थाने में दी रिपोर्ट में जटिया कॉलोनी निवासी उमेश पुत्र इन्द्रलाल ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय हरिकिशन खन्ना ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

