Doordrishti News Logo

तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है-दिलावर

  • भाजपा चलायेगी 8 अगस्त को वृक्षारोपण अभियान
  • अमृत पर्यावरण महोत्सव में एक साथ लगेंगे करोड़ो पौधे

जोधपुर,तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है-दिलावर। राजस्थान के पंचायत राज मंत्री व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेशभर में वृक्षारोपण का सघन अभियान आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।पंचायत राज मंत्री व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक दिवसीय जोधपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद पावटा स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – धारदार हथियार के साथ दो गिरफ्तार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक पेड़ देश के नाम अभियान से जुड़ने के लिये आम जन से आह्वान किया। दिलावर ने कहा कि प्रदेश भर में वृक्षारोपण का सघन अभियान आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। इस अभियान के तहत एक साथ एक ही दिन में पूरे प्रदेश में करोड़ो की संख्या में पौधे लगाने का कार्यक्रम चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि साल दर साल गर्मी की भीषणता बढ़ती जा रही है। तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है। एक अनुमान के मुताबिक वर्तमान में सर्वाधिक तापमान वाले विश्व के 15 शहरों में से 7 शहर अकेले राजस्थान से हैं। यह हम सभी के लिये खतरे की घण्टी है, यदि बढ़ते तापमान को रोकना है तो हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा।

आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में वर्तमान में मात्र 4.87प्रतिशत ही जमीन में वृक्षारोपण हो रखा है। राजस्थान को सघन वृक्षारोपण की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त को भाजपा अमृत पर्यावरण महोत्सव के नाम से प्रदेशभर में एक साथ एक ही दिन करोड़ो पौधे लगाने का अभियान चलायेगी। इस अभियान में आमजन अधिक से अधिक सम्मिलित होकर एक पेड़ देश के नाम लगाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें – प्रभारी सचिव ने ली समीक्षा बैठक

दिलावर ने कहा कि इस अभियान में उद्योग,सार्वजनिक निर्माण विभाग, रीको,खनन,इसके अतिरिक्त सरकारी योजना के लाभार्थियों को भी पौधारोपरण अभियान से जोड़ा जायेगा। पौधो की सुरक्षा के लिये प्रत्येक 200 पौंधों पर एक कर्मचारी मनरेगा योजना से लगाने का प्रस्ताव किया गया है। पौधों की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिये प्रोत्साहन स्वरूप सभी भाग लेने वाली संस्थाओं, विद्यालयों, अभिभावकों इत्यादि को ऑनलाईन प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा।

पत्रकार वार्ता से पूर्व मंत्री दिलावर ने संतो का आर्शीवाद लिया और अमृत पर्यावरण महोत्सव से जुड़ने की अपील की। जिस पर संतो ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिये वे अपने प्रवचनों,कथाओं,सत्संग में इस अभियान से जुड़ने के लिये लोगों से आह्वान करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री मनीष पुरोहित, भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया,पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026