Doordrishti News Logo
  • 18 साल की उम्र तक ढ़ाई हजार रूपये प्रतिमाह
  • 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मिलेंगे 5 लाख रूपये

जयपुर, कोविड-19 महामारी से अपने माता-पिता को खो चुके अनाथ बच्चों का सहारा अब राज्य सरकार बनेगी। कोरोना के कारण माता-पिता दोनों को अथवा एकल जीवित माता या पिता को खोने वाले बेसहारा बच्चों को ‘मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना‘ के तहत तत्काल सहायता के रूप में एक लाख रूपये का एकमुश्त अनुदान तथा 18 वर्ष पूरे होने तक ढ़ाई हजार रूपये की राशि प्रतिमाह दी जाएगी। अनाथ बालक-बालिका के 18 वर्ष की उम्र होने पर उसे 5 लाख रूपये एकमुश्त सहायता दी जाएगी। ऐसे बच्चों को 12वीं कक्षा तक पढाई की सुविधा आवासीय विद्यालय अथवा छात्रावास के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

कोविड-19 महामारी के कारण बेसहारा हुई काॅलेज में अध्ययनरत छात्राओं को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। काॅलेज में पढ़ने वाले बेसहारा छात्रों को ‘अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना‘ का लाभ मिलेगा। कोविड महामारी से प्रभावित निराश्रित युवाओं को ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना‘ के तहत बेरोजगारी भत्ता दिए जाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

इस महामारी के कारण अपने पति को खो चुकी विधवा महिलाओं को भी राज्य सरकार द्वारा एकमुश्त एक लाख रूपये की सहायता अनुदान के रूप में दी जाएगी। साथ ही, ऐसी विधवाओं को प्रतिमाह डेढ़ हजार रूपये विधवा पेंशन दी जाएगी। इसके लिये आयु वर्ग एवं आय की कोई भी सीमा नहीं होगी।

इन विधवाओं के बच्चों को निर्वाह के लिए एक हजार रूपये प्रतिमाह तथा स्कूल ड्रेस एवं किताबों के लिए दो हजार रूपये सालाना प्रति बच्चा दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर में एक मात्र सहारा छिन जाने से कई बच्चे बेसहारा हो चुके हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसे बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इनके लिए पैकेज तैयार करने के निर्देश दिये थे।

>>>चिलचिलाती धूप और उमस से हाल बेहाल

Related posts:

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे

February 11, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

प्रधानमंत्री शिक्षुता एवं रोजगार मेला 9 को

February 9, 2026

थाईलैण्ड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना पहुंची जोधपुर

February 9, 2026

एम्स में ट्रॉमा सेंटर व विकास कार्यों को लेकर सांसद गहलोत ने की स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मुलाकात

February 7, 2026

थाईलैंड की राजकुमारी 8 से 10 फरवरी तक जोधपुर प्रवास पर

February 6, 2026

विधायक जोशी ने सदन में उठाई वन-भूमि पर विकसित बस्तियों के नियमन की मांग

February 5, 2026

नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरुद्ध हो सख्त एक्शन,चलाएं विशेष अभियान-मुख्यमंत्री

February 4, 2026