राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री बागड़े गुरुवार 12 फरवरी को प्रातः 10.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप

इसके पश्चात वे प्रातः 10.50 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर पहुंचेंगे, जहां प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत राज्यपाल बागड़े दोपहर 1.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 2.00 बजे किशनगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts: