एम्स में ट्रॉमा सेंटर व विकास कार्यों को लेकर सांसद गहलोत ने की स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मुलाकात

जोधपुर/नई दिल्ली (दूरदृष्टीन्यूज),एम्स में ट्रॉमा सेंटर व विकास कार्यों को लेकर सांसद गहलोत ने की स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मुलाकात। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),जोधपुर के समग्र विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान सांसद राजेन्द्र गहलोत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में प्रस्तावित ट्रोमा सेंटर के निर्माण कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण कराने, अस्पताल में मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बेड क्षमता में आवश्यक वृद्धि करने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु नई अंडरग्राउंड पार्किंग के निर्माण एवं विस्तार की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा।

इसके अतिरिक्त राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने एम्स जोधपुर में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों के नए पद सृजित कर,उन पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभकरने की मांग की,ताकि गंभीर एवं जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त राज्यसभा सांसद ने एम्स में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने एवं अन्य विकास कार्यों को कराने हेतु भी निवेदन किया।

प्रभारी सचिव देथा ने ग्राम उत्थान शिविर का किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक कार्यवाही का सकारात्मक आश्वासन दिया। सांसद राजेंद्र गहलोत ने विश्वास व्यक्त किया कि इन महत्वपूर्ण निर्णयों से एम्स जोधपुर की चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा जोधपुर सहित संपूर्ण पश्चिमी राजस्थान के लाखों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026