Doordrishti News Logo

फाईनेंस कर्मचारी से एक लाख की लूट

जोधपुर, निकटवर्ती शेरगढ़ क्षेत्र के भालू राजवा गांव में लूट की वारदात हो गई। एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर को दो लुटेरों ने मारपीट कर लूट लिया। उसके पास एक बैग में 1 लाख 3 हजार, टेबलेट, बायो मेट्रिक मशीन,पावर बैंक और उनका मोबाइल फोन आदि सामान भरा हुआ था। लुटेरे उसका बैग छीन कर ले गए। जाते समय लुटेरे उसे धमका कर जेब में रखे कुछ रुपए भी ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि डीडवाना निवासी हंसराज पुत्र हरदीनराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भारत फाइनेंस लि. में कार्य करता है। कंपनी की ब्रांच बालेसर में है तथा वह फील्ड ऑफिसर है। वह कंपनी के लोन की मीटिंग गांवो में कर किश्त के रूप में इकट्ठे कर लाता है। 3 जून को वह किश्ते लाने के लिए केतु, भालू राजवा गया था। अलग-अलग ढाणियों में कंपनी के कार्यकर्ताओं, महिलाओं की मीटिंग लेकर रुपए इकट्ठे किए थे।

उक्त किश्त के रुपए उसने 6 जगह से करीब 1 लाख 3 हजार रूपए लेकर भालू राजवा से मुडिया सडक़ सेखाला की तरफ अपनी मोटर साइकिल से रवाना होकर सुनसान जगह पहुंचा। इतने में पीछे से एक मोटर साइकिल बिना नम्बरी पर संवार दो व्यक्ति मुंह बंद किए हुए आए। दोनों ने मोटर साइकल अड़ा उसका रास्ता रोक लिया। उसके हाथ से बैग छीन लिया। उनकी जेब में से कुछ रुपए भी निकाल लिए। उसने विरोध किया तब उसे जान से मारने की धमकी दी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026