ट्रेलर-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक ड्राइवर की मौत दूसरा गंभीर घायल
- सेतरावा में भीषण सडक़ हादसा
- टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटा
- ट्रेलर का अगला हिस्सा क्वार्टर में घुसा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेलर-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक ड्राइवर की मौत दूसरा गंभीर घायल। देचू थाना क्षेत्र सेतरावा में हुए एक भीषण सडक़ हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई,जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कानोडिय़ा महासिंह सरहद में सेतरावा-भणियाणा देवीकोट ग्रिप हाईवे पर हुई।
घूस लेने के आरोपी आर्मी इंजीनियर को भेजा जेल
जानकारी के अनुसार सेतरावा से फलसूंड की ओर जा रहे एक ट्रेलर और सामने से आए ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर ड्राइवर मंडा भाखरी,कोटपुतली निवासी श्योमराम जाट केबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ट्रैक्टर ड्राइवर कानोडिय़ा महासिंह निवासी आरब खान पुत्र अलसर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सेतरावा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा एक क्वार्टर में घुस गया, जिससे ड्राइवर केबिन में दब गया था।
