dispute-over-filling-a-water-pot-in-the-central-jail-inmate-assaulted

जेल में विचाराधीन बंदी से एंड्राइड फोन बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में विचाराधीन बंदी से एंड्राइड फोन बरामद। जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक बार फिर अवांछित सामग्री मिली है। जेल के वार्ड नंबर 11 के पीछे बाथरूम के पास विचाराधीन बंदी के पास एंड्राइड फोन बरामद हुआ है। अब इस बारे में रातानाडा थाने में सिपाही ने मामला दर्ज कराया है।

दोस्तों के साथ मिलकर 20 लाख के आभूषण व चार लाख की नगदी चुराई

रातानाडा पुलिस ने बताया कि जेल के सिपाही बनवारीलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि जेल में तलाशी अभियान के समय वार्ड 11 के पीछे बाथरूम के पास में एक विचाराधीन बंदी सुनील के पास से एंड्राइड फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर अब जांच की जा रही है। जेल में फिर से मोबाइल कब और किसके द्वारा लाया गया।