बाइक चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार,गाड़ी बरामद
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। शहर की बनाड़ पुलिस ने बाइक चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 29 जनवरी को वीर तेजा पुल के नीचे से एक बाइक को चुराया था। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटना को लेकर पड़ताल की जा रही है।
इसे भी पढ़िए – चार पहिया वाहन चोरों की गैंग पकड़ी,दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
एएसआई बींजाराम ने बताया कि 29 जनवरी को वीरतेजा पुल नीचे एक अध्यापक की बाइक चोरी हो गई थी। जिस बारे में 30 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट दी गई थी। बाइक चोरी के इस प्रकरण में अब नट बस्ती बीजेएस निवासी अरविंद पुत्र विक्रम नट को पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक को जब्त किया गया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

