Doordrishti News Logo

रास्ते में खड़े पानी टैंकर को हटाने की बात पर युवक के सिर पर मारी कुल्हाड़ी

जोधपुर,शहर के निकट बोरानाडा स्थित भांडू खुर्द गांव में पानी भरते चाचा भतीजे पर कुछ लोगों ने हथियारों से हमला किया। कुल्हाड़ी के वार से युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और वह गिर गया। इस बारे में हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें-दो आरोपी गिरफ्तार,लूट के रुपए किराए के कमरे पर पानी के कैंपर में छुपाए

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि भांडूखुर्द निवासी अचलाराम पुत्र गोरधनराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने भाई के पुत्र नरपत के साथ गांव में पानी के टैंकर से गायों के लिए पानी भर रहा था। उसका टैंकर बीच में था। इतने में बिना नंबरी ट्रेक्टर ट्राली लेकर रूघाराम, पदमाराम, बालकिशन,नरपत आदि आए और पानी के टैंकर को हटाने की बात को लेकर विवाद करने लगे। इतने में ट्रेक्टर ट्राली से उतर कर हाथ मेें कुल्हाड़ी आदि लेकर उसके भतीजे नरपत पर हमला बोल दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह नीचे गिर गया। वह उसे संभालता तब तक आरोपी वहां ट्रेक्टर ट्राली को ही छोडक़र भाग गए। पुलिस ने बताया कि हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: