Doordrishti News Logo

आरोपी की निशानदेही पर खेत में छुपाकर रखी पिस्टल बरामद

जोधपुर,आरोपी की निशानदेही पर खेत में छुपाकर रखी पिस्टल बरामद। शहर के बोरानाडा क्षेत्र में पकड़े गए एक आरोपी की निशान देही पर पुलिस ने हमीरनगर लूणी में उसके खेत से अवैध पिस्टल को बरामद कर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़िए – सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध,नगदी आभूषण चोरी

लूणी थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ।लूणी थाने के एएसआई पप्पाराम ने हमीरनगर फींच में रहने वाले स्वरूपराम पुत्र तेजाराम विश्नोई के खेत से एक पिस्टल को बरामद किया।

आरोपी स्वरूपराम को बोरानाडा पुलिस द्वारा हाल में पकड़ा गया है। जिसकी सूचना एवं निशानदेही पर यह पिस्टल बरामद हुई। लूणी थाने में अलग से आर्म्स एक्ट का प्रकरण बनाया गया है।