जोधपुर,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर नेहरू पार्क की स्थित प्रतिमा को गंगाजल से अभिषेक कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए मात्र 11 जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया कि स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने पंचायती राज को मजबूत करने के लिए पंचायतों का गठन किया।

पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से प्यार था लेकिन वर्तमान हालत में कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को संक्रमित करने का भय है जिसके लिए वर्तमान सरकार तीसरी लहर से बचाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। शहर विधायक मनीषा पंवार ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत को पूरी दुनिया को एक पहचान दी।
पंचायती राज को मजबूती प्रदान करने के लिए तथा ग्रामीण क्षेत्र का विकास करने के लिए पंचायत राज कानून को लागू किया जो हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व महापौर ओम कुमारी गहलोत ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा जो कार्य किए गए हैं उनको हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर पूर्व राजसिको अध्यक्ष सुनील परिहार, जिला बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष धनपत गुर्जर, अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल गौड़, सत्यनारायण गौड़, हेमंत शर्मा मौजूद थे।
ये भी पढ़े :- उम्मेद उद्यान में लगाए विभिन्न प्रजाति के पौधे
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

