जोधपुर, शहर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर समन्वय धाम में भारत माता मंदिर हरिद्वार के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज के चरण पादुका पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ भक्तों द्वारा किया गया।

समन्वय धाम परिवार के सदस्य सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर समन्वय धाम के पुजारी रामपपन्ना ने यजमान सत्यनारायण शर्मा व शेर सिंह खींची से गुरु पूजन करवाया। तत्पश्चात सभी गुरु भक्तों ने गुरु पूजन किया तथा अंत में समन्वय परिवार की ओर से सभी गुरु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विनोद पुरोहित, यशवंत सिंह व सुनील शर्मा इत्यादि ने पूर्ण सहयोग किया।
ये भी पढें – शेरगढ़, लोहावट व फलोदी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मण्डल प्रभारी नियुक्त
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

तखत सागर में कूदा युवक चिल्लाने पर गोताखोरों ने रस्सी से बचाया

जोधपुर में मतदान शांति पूर्ण संपन्न 83.58% वोटिंग

