Doordrishti News Logo

सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु संयुक्त प्रयासों पर बल-ओझा

पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक धीरेंद्र ओझा ने जयपुर में पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्यों की समीक्षा की

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु संयुक्त प्रयासों पर बल-ओझा।पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक धीरेंद्र ओझा ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (PIB) एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC),जयपुर का दौरा किया। इस अवसर पर जयपुर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई,जिसमें विभागीय गतिविधियों और जनसंवाद अभियानों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान महानिदेशक धीरेंद्र ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण और विकास के लिए अनेक प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं और पहलों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मीडिया इकाइयों के बीच सामंजस्य और संयुक्त कार्य शैली महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया,आउटरीच कार्यक्रमों,जनसंचार माध्यमों और विभिन्न प्रचार प्लेटफॉर्मों का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी अधिक से अधिक आमजन तक पहुँचाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार की प्रभावशीलता बढ़ने से सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से आम लोगों तक पहुँचेगा। सूचना प्रसारण प्रणाली को सशक्त,सतत और नवीन तकनीकियों के माध्यम से जन-जन तक पहुँच बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वरा चलाए जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाए। बैठक के दौरान पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो,राजस्थान की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला ने विभागों की प्रमुख गतिविधियों,उपलब्धियों और संचार अभियानों के बारे में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल मंगलवार को संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर आएंगे

प्रस्तुतिकरण में मीडिया आउटरीच, सोशल मीडिया सामग्रियों, प्रदर्शनियों,जागरूकता अभियानों और जमीनी स्तर पर संचालित संचार पहलों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक अनुभव बैरवा,दूरदर्शन केंद्र की उपनिदेशक समाचार मंजू मीना,आकाशवाणी के उपनिदेशक रामनाथ मीना,सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रक्षा निखिल धवन, उपनिदेशक धर्मेश भारती,मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा, पत्र सूचना कार्यालय और केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी एवं अन्य मीडिया इकाइयों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025