Doordrishti News Logo

शब्द-ए-सफर का तीसरा ओपन माईक कार्यक्रम सम्पन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शब्द-ए-सफर का तीसरा ओपन माईक कार्यक्रम सम्पन्न। प्रतिभावान लोगों को मंच प्रदान करने के उद्देष्य से संचालित ओपन माइक इवेंट “शब्द-ए-सफर” का आयोजन शहर में हुआ,जिसमें छोटे बच्चों से वयोवृद्ध जन ने अपनी कला को प्रस्तुत किया।

शब्द-ए-सफर इवेन्ट की संस्थापक शुभलक्ष्मी अमित पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य ऐसी प्रतिभाओं को आगे लाकर अवसर प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है जिन्हें आज तक उनकी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का मंच नही मिल पाया। इस कार्यक्रम में सभी उम्र की महिलाएं, पुरुष व बच्चे सम्मिलित हो सकते हैं।

जोधपुर में तीसरी बार आयोजित हो रहे इस इवेंट के तहत कविताएं, गायन और गजल आदि एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें 5 वर्ष की मीरा से 75 साल के गोवर्धन ने माइक लेकर मंच पर कविता पाठ, गीत गायन एवं गजल प्रस्तुत किए। बच्चों में स्नेहिल ने किसी नजर को तेरा इंतजार..गीत एवं उर्जित ने ओ मात पिता तुम्हें वंदन..भजन और कनिष्क ने श्रीमदभगवत गीता के वचन सुनाए। सिंपली जयपुर की संपादक अंशु हर्ष ने भी इस इवेंट में अपनी साझेदारी निभाई। इस कार्यक्रम में 35 प्रतिभागियों एवं कई श्रोताओं ने हिस्सा लिया।

सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु संयुक्त प्रयासों पर बल-ओझा

कार्यक्रम में काजू पुरोहित व ऊषा जोशी ने सबका हौंसला बढ़ाया। एम आर पुरोहित,सुधा पुरोहित,अरविंद जोशी,दीप्ति गोयल,अक्षिता गहलोत व सिद्धि जौहरी विशिष्ट अतिथि थीं। सभी प्रतिभागियों को पिरोई (काजू पुरोहित) द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तथा पुष्करणा सखी महिला मण्डल के सौजन्य से स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। संचालन निशा व्यास मिश्रा एवं भावना जोशी ने किया।

Related posts: