अधिकारियों कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग आमजन से सहभागिता की अपील

  • स्वगणना अभियान को मिल रही गति
  • विभिन्न विभागों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधिकारियों कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग आमजन से सहभागिता की अपील। जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकान गणना)के अंतर्गत स्वगणना अभियान अंतर्गत जिला स्तर पर गठित टीम द्वारा सोमवार को विभिन्न विभागीय कार्यालयों में पहुंचकर स्वगणना की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान संबंधित कार्यालयों में अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा स्वगणना की गई तथा प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

शेरगढ़ उपखण्ड में कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

विभागाध्यक्षों ने अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित करते हुए अपील की। शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में भी कार्मिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया एवं दूरभाष के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

स्वगणना को सरल एवं सुगम बताते हुए बताया गया कि कोई भी नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से निर्धारित पोर्टल पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। जिला स्तर से समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से स्वगणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया तथा अन्य नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।