नर्सेज नेता भार्गव का सम्मान

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। नर्सेज नेता भार्गव का सम्मान।मथुरा दास माथुर अस्पताल के कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक नटवर भार्गव का संगठन की ओर से सम्मान किया गया। राजस्थान नर्सेंज एसोसिएशन जोधपुर के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मथुरा दास माथुर अस्पताल के कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक नटवर भार्गव 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। सेवानिवृति के पूर्व आज इनका संगठन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें – पांच दिन पूर्व चोरी हुई बाइक बरामद,दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

इस अवसर पर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने कहा कि भार्गव संगठन के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन को समर्पित किया है। नर्सेंज हित व संगठन हित में सदैव अग्रिम पंक्ति में तत्परता से खडे रहे। संगठन की तरफ़ से आज उनका सम्मान समारोह संगठन के मुख्य कार्यालय मथुरा दास माथुर अस्पताल में रखा गया। जहां सभी अस्पतालों के संगठन के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया।

संगठन के संरक्षक पीयूष ज्ञानी, जिला महामंत्री राजु सिंह राजपुरोहित ने सम्मान पत्र प्रदान किया। संयोजक गोपाल व्यास,सह सचिव बसंत रॉयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमलता चौधरी, अर्चना अग्रवाल, राजेश विश्नोई,नृसिंह परिहार,लीला भाटी,सुधा सिह,गायत्री मेड़तिया, सूर्या चौधरी, बीनु गुप्ता,किशन सिंह, किशन दादलिया सहीत सभी पदाधिकारियों ने पुष्प माला व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। कुसुम जोशी ने कविता के माध्यम से उनका सम्मान किया। सम्मान सभा में नटवर भार्गव ने अपने कार्यकाल व संगठन के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं संगठन की उपलब्धियों के बारे बताया।