हर्षोल्लास से मनाया नर्सेज दिवस

राजस्थान नर्सेज एसोसियेशन का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हर्षोल्लास से मनाया नर्सेज दिवस। आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेन्स नाइटिगेंल के जन्म दिवस के अवसर पर 12 मई को राजस्थान नर्सेज एसोसियेशन जिला शाखा जोधपुर द्वारा उम्मेद अस्पताल के आडिटोरियम में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में सैकडों की संख्या में नर्सेज ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि फ्लोरेन्स नाइटिगेंल की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण व अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ एसएन मेडिकल काॅलेज जोधपुर के प्रधानाचार्य एवं नियन्त्रक डॉ बीएस जोधा ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सेज चिकित्सा विभाग की रीढ़ है।

नर्सेज के द्वारा कोविड काल से लेकर अभी तक अपनी जान की परवाह किये बिना निःस्वार्थ भाव से उपलब्ध संशाधनों में जो सेवायें दी जा रही है वह सराहनीय है व नर्सेज के बिना चिकित्सा सेवाओं की कल्पना किया जाना सोच से परे है। नर्सेज चिकित्सालय की नींव की ईंट है। फ्लोरेन्स नाइटिगेंल की जीवनी से प्रेरणा लेकर निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करते रहे। आपकी सेवा व्यर्थ नही जायेगी। आपकी सेवा से जनता खुश होती है व भगवान खुश होता है। नर्सेज द्वारा की जा रही निस्वार्थ सेवा का फल अवश्य मिलेगा।

युवक ने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

समारोह के विशिष्ठ अतिथि डाॅ.फतेह सिंह भाटी, अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक महात्मा गाॅंधी चिकित्सालय जोधपुर ने अपने संबोधन में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सभी नर्सेज को शुभकामनाएं देते हुए नर्सिग में आधुनिक तकनीक के साथ नर्सेज को कार्यकुशलता से सेवा करने के लिए प्रशंसा की व आवश्यकता पडने पर सदैव सहयोग दिलाने का विश्वास दिलाया।

समारोह को डाॅ.विकास राजपुरोहित अधीक्षक मथुरादास माथुर अस्पताल, डाॅ.मोहन मकवाना,डाॅ.सीआर चौधरी,ने भी संबोधित किया और नर्सेंज की भूमिका को सराहनीय बताया। तीनो अस्पतालों की नर्सिंग अधीक्षक रुकमणी रावल,कंचन रावल एवं सज्जन कंवर भी मंचासीन थीं।

पूर्व में जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेड़तिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए फ्लोरेन्स नाइटिगेंल के जीवन पर प्रकाश डाला और नर्सेज की समस्याओं पर अधिकारियों व नर्सेज हेतु अलग निदेशालय की मांग पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। मेड़तिया ने मेडिकल काॅलेज के विभिन्न अस्पतालों में नर्सेज के रिक्त पदों को भरने एवं नर्सेज के लिए समयबद्ध पदोन्नति की मांग की। सरकार द्वारा समय समय पर खोले जा रहे नये विभागों में विभिन्न संवर्ग के पद सृजित करने की मांग की।

समारोह में संगठन संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष ज्ञानी द्वारा राजस्थान नर्सेज एसोसियेशन के प्रति समर्पण लग्न एवं वर्षो से नर्सेज के लिये की जा रही सेवाओं के लिये लाईफ टाईम एचिवमेन्ट अवार्ड प्रदान कर नवाजा गया।

समारोह में उत्कर्ष कार्य करने वाले नर्सेज,विभिन्न अस्पतालों से आए नर्सिग अधीक्षक एवं कार्य वाहक नर्सिग अधीक्षक को सम्मानित करते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये एवं संगठन में कार्य करने वालों को मोमेन्टों प्रदान किये गये। मेडिकल काॅलेज के मथुरादास माथुर चिकित्सालय,उम्मेद अस्पताल,महात्मा गांधी अस्पताल,कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय,जिला अस्पताल पावटा, सेटेलाईट अस्पताल मंडोर, प्रताप नगर,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सहित सभी डिस्पेन्सरियों की नर्सेज ने भाग लिया।

नर्सेज दिवस पर राजस्थान नर्सेज एसोसियेशन के राजू सिंह राजपुरोहित,गोपाल व्यास, सम्पत सांखला,सैयद ईमरान, बसंत राॅयल,नृसिंह परिहार, लीला भाटी,नैना चौधरी,सुरेन्द्र चौधरी,जगदीश जाट,सीमा जोशी,खेता राम चौधरी,गायत्री मेडतिया,लोकेन्द्र सिंह, सूर्या चौधरी,किशन सिंह, नन्दलाल एवं राजस्थान नर्सेज एसोसियेशन टीम ने कार्यक्रम में सहयोग किया। समारोह के अंत में सचिव राजू सिंह राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मन्जु शर्मा ने किया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026