जोधपुर, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन कार्यालय में होली फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पुष्प गुलाल होली खेली गई। कार्यक्रम में उत्तरपश्चिम रेलवे यूनियन के सैंकड़ों कर्मचारियों द्वारा जोश के साथ भाग लिया गया। मण्डल सचिव कॉ . मनोज कुमार परिहार ने सभी रेल कर्मचारियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

north western railway employees union celebrates phagotsav.

होली के अवसर पर सभी से आग्रह किया कि हम सब रंगों का त्यौहार होली को खुशी के साथ गुलाल, पुष्प के साथ खेलें बाजार में जो कलर आ रहे हैं वह केमिकल युक्त हैं जो हानिकारक हैं, जिससे चर्मरोग जैसी बिमारियां हो सकती है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बुलाये गये गायक कलाकार चंन्द्रसिंह मामा, पंकज जांगीड़, मंजू डागा ने फाल्गुन के गीत गाकर फागमहोत्सव का समा बांध दिया।

north western railway employees union celebrates phagotsav.

यूनियन द्वारा इन कलाकारों को साफा तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया। मण्डल अध्यक्ष कॉ . महेन्द्र व्यास ने बताया कि त्यौहार मनाते समय कोरोना गाईड लाईन का पालन किया गया तथा सभी साथियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए गुलाल व फूलों से होली खेलने का आग्रह किया।

स्नेह मिलन कार्यक्रम को कॉ जसबीर सिंह चौधरी, बजरंग सिंह राठौड़, सुनिल टाक, बन्ने सिंह, राजेश शर्मा, राणापूर्णचन्द दीपसिंह, परमानन्द गुर्जर, आशा खीची, महेन्द्र सिंह सबरवाल, हेमन्त शर्मा, महेन्द्र सिंह चारण, रविन्द्र, आशीष खन्ना, राजूराम सिंगोदिया, बिलाल खां, विजेन्द्र प्रजापत, धर्मेन्द्र चौधरी, भंवर सिंह दहिया, माधव सिंह, हेम सिंह, ललित सुनारिया, अरूणा, सृष्टि, कमलकान्त पुनिया, सोहनलाल भाटी, अनोप सिंह पंवार, राजेन्द्र सिंह शेखावत, नरेन्द्र सिंह खीची, ओमप्रकाश चौहान, अरूण चौधरी, संजय देसवाल, नरेश, ब्रिजेश पाठक, सुन्दर, नमेन्द्र, रजनीश खीची, राजाराम चौधरी, मनोज लाम्बा, बजरंग सिंह, मनोहर पुनिया, दिनेश धायल, सलीमुदीन आदि ने फागोत्सव के गानों पर नृत्य करते हुए गुलाल से होली खेली।