जोधपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती से संबंधित कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को शहीद दिवस पर अंहिसा यात्रा एवं मौन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती से संबंधित कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार 23 मार्च शहीद दिवस को जिला स्तरीय कार्यक्रम में गांधी शांति प्रतिष्ठान से शहीद स्मारक तक अंहिसा यात्रा आयोजित की जायेगी तथा इसके बाद शहीद स्मारक पर मौन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ब्लाॅक स्तर पर भी भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव सिंह की शहीद दिवस पर अंहिसा यात्रा एवं मौन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी उपखण्ड स्तर पर मंगलवार को सांय 6 बजे से 6.45 बजे तक 50 युवाओं के द्वारा अंहिसा यात्रा तथा शहीदों की श्रद्धाजंलि देकर 7 बजे से 2 मिनट का मौन आयोजित कर शिक्षित वक्ता या युवा वक्ताओं द्वारा देश भक्ती (शहीदों) पर व्याख्यान, देशभक्ति गीतों का आयोजना किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कोविड-19 के मद्देनजर मास्क, सेनेटाईजर एवं सोशियल डिस्टेसिंग की पालना की जायेगी।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

