Doordrishti News Logo

आईआईटी जोधपुर का नौवां दीक्षांत समारोह आज

जोधपुर,आईआईटी जोधपुर का नौवां दीक्षांत समारोह आज। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर का नौवां दीक्षान्त समारोह 21 नवंबर को संस्थान परिसर में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो शान्तनु चौधरी सोमवार को संस्थान परिसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार 21 नवंबर को दोपहर तीन बजे से नौवां दीक्षांत समारोह संस्थान में स्थित ज्ञानचंद घोष लेक्चर हाल परिसर में आयोजित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- मनीषा को साढे चार सौ फीट लंबी चुनड़ी ओढा कर पीहर वालों ने दी भोलावण

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी जोधपुर के शासक मण्डल अध्यक्ष एएस किरण कुमार करेंगे जबकि मुख्य अतिथि अन्तरिक्ष आयोग एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव अन्तरिक्ष विभाग के राधाकृष्णन होगे जबकि बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इन्द्र नील मन्ना और आईएनएई प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी विद्,आईआई एससी सह संस्थापक स्ट्रैंड लाइफ साइटें डॉ विजय चन्द्रू होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: