Doordrishti News Logo

टनल के अंदर 6 इंच की पाइपलाइन डालने में मिली सफलता

  • सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन
  • टनल के अंदर फंसे श्रमिकों तक भोजन सामाग्री,दवा आदि पहुंचाने में होगी आसानी
  • नौ दिन से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
  • अंदर फंसे 41 श्रमिकों का जीवन सुरक्षित रखने का भरोसा कई गुना बढ़ा
  • नए डाले गए पाइप लाइन से ड्राई फ्रूट,जूस की बोतलें अंदर भेजी गई
  • आज खिचड़ी,दलिया,दवाइयां, संचार के साधन भेजी जाएंगी

उत्तरकाशी,सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान में एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइप लाइन डाल कर दूसरी लाइफ लाइन बनाने में कामयाबी मिली है। इसके लिए 80 मित्र ड्रिलिंग पूर्ण कर मलवे के आरपार पाइप लाइन डाल दी गई है। इसके जरिये टनल में फंसे श्रमिकों तक खाद्य सामग्री पहुचाई जा रही है। देर रात इसी पाइप से श्रमिकों के लिए जूस की बोतल,ड्राई फ्रूट भेज गया। अब आज खिचड़ी,दलिया,दवाइयां भेजी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री गहलोत कर रहे राज्य भर में सभाएं व रोड शो

एनएचएआईडीसीएल के निदेशक अंशुमनीष खलखो,जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और टनल के भीतर संचालित रेस्क्यू अभियान के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने मीडिया को बताया कि गत नौ दिनों से चल रहे रेस्क्यू की इस पहली कामयाबी के बाद श्रमिकों को जल्दी से जल्दी सुरक्षित निकालने के प्रयास तेजी से किए जाएंगे। सुरंग में फंसे श्रमिकों के जीवन की रक्षा के लिए अब तक 4 इंच की पाइप लाइन ही लाइफ लाइन बनी हुई थी। अब सेकेंड्री लाइफ लाइन के तौर पर छह इंच व्यास की पाइप लाइन मलवे के आरपार बिछा दिए जाने के बाद श्रमिकों तक बड़े आकार की सामग्री व खाद्य पदार्थ तथा दवाएं और अन्य जरूरी साजो सामान के साथ ही संचार के उपकरण भेजने में सहूलियत होगी। जिससे अंदर फंसे श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित बनाये रखने का भरोसा कई गुना बढ़ गया है।

इसे भी पढ़िए- जनसंपर्क में भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन

इस अच्छी खबर के बाद श्रमिकों और उनके परिजनों साथ ही रेस्क्यू के मोर्चों पर खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है और रेस्क्यू के अन्य विकल्पों को लेकर अब उम्मीदें उफान पर हैं। इस बीच उत्तराखंड के सचिव डॉ.नीरज खैरवाल ने परियोजना व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरंग का निरीक्षण कर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और सेकेंडरी लाइफ लाइन बनाने के काम को सफलता पूर्वक पूरा करने पर रेस्क्यू में जुटे लोगों को बधाई दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026