राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी गठित

  • साथीन जीएसएस में हुई बैठक
  • कर्मचारियों के हितों और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज)राजस्थान,विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी गठित। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन (RVTKA) की बैठक सोमवार को पीपाड़ शहर में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने,कर्मचारियों की समस्याओं और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

खुद के डिजाइन किए कपड़े पहनकर किया रैंप वॉक

नई कार्यकारिणी में खेमाराम खोजा और ढगलाराम भेणादा को संरक्षक,रविन्द्र सेवर को अध्यक्ष तथा श्यामलाल खीची को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में सुनिल डूडी, रामलाल सेवर और रतन सिंह को उपाध्यक्ष,महेन्द्र खोड को महामंत्री तथा श्रवणराम जाखड़ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चिमना राम मुन्दियाड़ा और जीवन राम मुण्डेल को सचिव बनाया गया।

इसी प्रकार धर्माराम पिचकिया, रामचन्द्र और मनोहर सिंह को प्रचार मंत्री तथा रामनिवास डूडी,सज्जन भारी और नाथूराम को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। महावीर भारी,सुनिल रोज,ओमप्रकाश गोचिया और बुधाराम मिर्धा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related posts: