14 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे 35 अतिरिक्त डिब्बे

  • गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत
  • जयपुर,इंदौर,वाराणसी,मुंबई व दिल्ली रूट की ट्रेनों में जून में मिलेगी अतिरिक्त बर्थ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),14 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे 35 अतिरिक्त डिब्बे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल से संचालित 14 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 35 अतिरिक्त डिब्बे अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा जून माह में उपलब्ध रहेगी। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए चयनित रेलसेवाओं में एसी,शयन यान एवं सामान्य श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।

इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे
-ट्रेन संख्या 22977/78 जयपुर-जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस : 1 से 30 जून तक 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी तथा 1 थर्ड एसी डिब्बा।

-ट्रेन संख्या 14801/02 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस : जोधपुर से 1 से 30 जून तक तथा इंदौर से 4 जून से 3 जुलाई तक 2 शयनयान एवं 3 सामान्य श्रेणी डिब्बे।

-ट्रेन संख्या 12465/66 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंभौर सुपरफास्ट: इंदौर से 2 जून से 1 जुलाई तक तथा भगत की कोठी से 3 जून से 2 जुलाई तक 2 शयनयान एवं 3 सामान्य श्रेणी डिब्बे।

ट्रेन संख्या 14854/53, 14864/63 एवं 14866/ 65 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस : जोधपुर से 1 से 30 जून तक प्रत्येक ट्रेन में 1-1 थर्ड एसी डिब्बा।

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी गठित

-ट्रेन संख्या 14807/08 जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस : जोधपुर से 2 से 30 जून तक 1 थर्ड एसी एवं 2 शयनयान डिब्बे।

-ट्रेन संख्या 20483/84 भगत की कोठी-दादर- भगत की कोठी सुपर फास्ट : भगत की कोठी से 1 से 29 जून तक 1 थर्ड एसी एवं 2 शयनयान डिब्बे।

-ट्रेन संख्या 04827/28 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल : भगत की कोठी से 6 से 27 जून तक 1 थर्ड एसी एवं 2 शयनयान डिब्बे।

-ट्रेन संख्या 20485/86 जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस : जैसलमेर से 1 से 30 जून तक 2 थर्ड एसी एवं 1 शयनयान डिब्बा।

-ट्रेन संख्या 20492/91 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस : साबरमती से 1 से 30 जून तक 2 थर्ड एसी एवं 1 शयनयान डिब्बा।

-ट्रेन संख्या 20481/82 भगत की कोठी- तिरुच्चिराप्पल्ली-भगत की कोठी सुपरफास्ट : भगत की कोठी से 3 से 24 जून तक 1 शयनयान डिब्बा।

-ट्रेन संख्या 22473/74 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर सुपरफास्ट : बीकानेर से 1 से 29 जून तक 1 थर्ड एसी एवं 1 शयनयान डिब्बा।

-ट्रेन संख्या 22491/92 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट : जोधपुर से 1 से 15 जून तक 1 सेकंड एसी एवं 1 थर्ड एसी इकोनॉमी डिब्बा लगाया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व आरक्षण करवाने और अधिकृत माध्यमों से टिकट बुकिंग करने की अपील की है।

Related posts: