नई डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत ने संभाला कार्यभार

पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं को प्रमुखता से किया जाएगा लागू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नई डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत ने संभाला कार्यभार। जोधपुर कमिश्नरेट में डीसीपी पश्चिम के तौर पर आईपीएस अधिकारी कमल शेखावत ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। वह विनीत कुमार बंसल की जगह स्थानांतरित होकर आई हैं। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक सतर्कता,जयपुर में के पद पर थीं।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं को प्रमुखता से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करना है। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमें कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई और भविष्य की प्राथमिकताएं तय की गईं।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने शुक्रवार देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इनमें जोधपुर में तैनात कई आईपीएस भी शामिल थे। जोधपुर ग्रामीण एसपी नायरण टोगस और कमिश्नरेट डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के डीआईजी बनने पर तबादला हुआ है। टोगस को डीआईजी एसीबी अजमेर लगाया गया है।

नई डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत ने संभाला कार्यभार

विनीत बंसल को डीआईजी आर्म्ड बटालियन -2 जयपुर लगाया गया है। जबकि डीसीपी वेस्ट के पद पर कमल शेखावत को लगाया गया है। कमिश्नररेट एडीसीपी वेस्ट रोशन मीणा का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक, नागौर लगाया गया है। कमिश्नरेट में डीसीपी ईस्ट की जिम्मेदारी संभाल रही पीडी नित्या को पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के पद पर लगाया गया है। डीसीपी ईस्ट पद पर मनीष कुमार चौधरी को लगाया गया है। वे खैरतल-तिजारा पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे।

Related posts:

राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित

August 4, 2026

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

August 4, 2026

वाहनों पर PRESS लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

August 4, 2026

आयुक्तालय क्षेत्र में चाइनीज मांझे को लेकर निषेधाज्ञा जारी

August 4, 2026

4095 नशीली गोलियां बरामद मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

August 4, 2026

मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

August 4, 2026

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026