Doordrishti News Logo

जहर खुरानी का मामला

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा डी रोड पर चार पहिया वाहन कारोबारी के परिवार को खाने में जहर देकर लूट की वारदात में असफल रहे नेपालियों का सुराग हाथ लगा है। मगर उनकी लोकेशन अब नेपाल बार्डर मिली है। वे सीकर होते हुए आगे से नेपाल तक जा पहुंचे है। पुलिस की टीमें लगातार उनके पीछे लगी है। पुलिस का दावा का है कि जल्द ही पकड़ कर लाया जाएगा। तीन चार लोगों की गैंग एक साथ निकली थी।

मगर उन्होंने फोन बंद करने के बाद अलग-अलग रास्ते अख्तियार कर नेपाल पार कर गए है। पुलिस इनका बराबर पीछा कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नेपाल पार से नौक री तलाश में लगे नेपालियों की यह गैंग सरदारपुरा इलाके में डी रोड पर एक वाहन कारोबारी के घर में 9 जनवरी की रात को लूट की वारदात को करने में विफल रहने के बाद में उसी रात करीबन डेढ़ से ढाई बजे के बीच शास्त्रीनगर इलाके में मिल्कमैन कॉलोनी में दो दुकानों सेंधमारी का प्रयास किया था। एक मोबाइल शॉप से कुछ एसेसरिज चुराई थी। जिसमें सिम और अन्य सामग्री थी। अंदेशा है कि दुकान से चुराई गई सिम और अन्य एसेसरिज को पार कर उसका यूज लेते हुए वे लगातार लोकेशन बदल रहे है। पुलिस भी उनके पीछे लगी है।
दो दिन पहले उनकी लोकेशन सीकर साइड में आ रही थी।  मंगलवार को नेपाल बार्डर क्रॉस करने का अंदेशा बना है। हालांकि स्थानीय पुलिस के साथ बाहरी पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही पकड़े जाएंगे। इनकी लोकेशन भी नेपाल के आस पास मिल रही है। बार्डर क्रॉस होना प्रतीत होता है, मगर पुलिस उन्हेें लेकर आ जाएगी। सनद रहे कि सरदारपुरा डी रोड पर रहने वाले एक चार पहिया कारोबारी के मकान में 2 जनवरी को मोहन व कमला नाम की महिला नौकर थे। ये लोग किसी प्रकाश नेपाली में माध्यम से यहां पर लगे थे। 9 जनवरी की रात को कारोबारी परिवार को खाने में जहर देकर लूट की योजना थी। मगर एक व्यक्ति के खाना नहीं खाने और दूसरे सदस्यों के अर्ध बेहोशी से तबियत     बिगड़ने से नेपाली गैंग वारदात को अंजाम देने में नाकाम रही और उसी रात को चुपचाप निकल गई। फिर इनकी अंतिम लोके शन स्थानीय तौर पर नेहरू पार्क के सामने और फिर शास्त्रीनगर में मिल्कमैन कॉलोनी के पास में दो दुकानों में सेंध की मिली।

Related posts:

कांग्रेस और भाजपा को 44-44 और रालोपा को मिली एक सीट,10 निर्दलीय जीते

September 15, 2026

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

जोधपुर में वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान

September 14, 2026

भाजपा कांग्रेस को 44 -44 और 11सीटें निर्दलीय खाते में 1 का परिणाम बांकी

September 14, 2026

अब तक जारी परिणाम में भाजपा 25 पर,22 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय विजेता

September 14, 2026

पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

September 14, 2026

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

September 14, 2026

राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया: पूनिया

September 14, 2026

निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

September 14, 2026