navy-women-officer-reached-jodhpur-by-car-rally

नेवी की महिला अधिकारी कार रैली से पहुंची जोधपुर

  • ‘शी इज़ अनस्टोपेबल’ स्लोगन के साथ चल रही रैली
  • 25 को पहुंचेगी दिल्ली
  • 23 सौ किलोमीटर करेंगी दूरी तय

जोधपुर,भारतीय नौसेना की महिला अधिकारी कार रैली से जोधपुर पहुंचीं। 11 महिला अधिकारियों के साथ कुल 40 महिलाएं दिल्ली से रवाना होकर जयपुर,बीकानेर, जैसलमेर होते हुए जोधपुर आईं और यहां से उदयपुर होते हुए कुल 2300 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। यह रैली वापस 25 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी। नौसेना में महिलाओं को शामिल करने और लोगों को अवेयर करने के लिए यह महिला ऑफिसर रोड पर कार रैली निकाल रही हैं।

नेवी की एज्युकेशन ऑफिसर स्मृता सेंगर ने बताया कि ऑल वुमन कार रैली निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 नेवी की महिला अफसर के साथ नेवी वैलफेयर और वैलनेस एसोसिएशन की महिलाएं सहित कुल 40 लोग रैली में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- मूमल को मुख्यमंत्री सहायता कोष से ढाई लाख रुपए की सहायता मंजूर  

उन्होंने बताया कि हम एक उद्देश्य के साथ निकले हैं। शी इज़ अनस्टोपेबल स्लोगन के साथ यानी हम रुकेंगे नहीं इस स्लोगन के साथ दिल्ली से रवाना हुए। जयपुर,बीकानेर,जैसलमेर और जोधपुर की कई स्कूल्स में जाकर हमने गर्ल्स को अवेयर किया। नेवी के बारे में जानकारी दी। महिलाएं इस प्रोफेशन के साथ कितनी कंफर्टेबल हैं यह सब बताया। नेवी जॉइन करने के लिए कौन से ऑप्शन हैं जिससे लड़कियां नेवी जॉइन कर सकें। गर्ल्स को यह भी जानकारी दी कि नेवी ने गर्ल्स के लिए सभी ब्राचेंज ओपन कर रखी है।

गर्ल्स के लिए यह बड़ी अपॉर्चुनेटी है। नौसेना में महिलाओं को शामिल करने के लिए अवेयर करने व महिला अधिकारियों का नौसेना में योगदान को प्रदर्शित करने के लिए 2300 किलोमीटर तक कार चलाएंगी। यह यात्रा मंगलवार को दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से शुरू हुई थी। यात्रा 12 दिनों में दिल्ली से जोधपुर होते हुए लोंगेवाला पहुंचेगी। यह रैली मंगलवार 14 फरवरी से शुरू हुई व 25 फरवरी तक 2300 किलोमीटर तक दूरी तय करेगी। नौसेना वैलनेस और वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से यह रैली निकाली जा रही है।

जोधपुर से उदयपुर के लिए रवाना

जोधपुर में यह कार रैली रुकी और फिर उदयपुर के लिए रवाना हुई। उदयपुर से दिल्ली पहुंच कर 25 को अपना सफर पूरा करेंगी। नौसेना की महिला अधिकारी देश व भारतीय नौसेना की वीर महिलाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए महिला मोटर अभियान चलाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews