समर्पण निधि का भव्य कार्यक्रम आज, मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रहेंगे मौजूद
जोधपुर, पाल रोड खेमे का कुआं स्थित नंदनवन ग्रीन्स सोसायटी के सदस्यों में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान को लेकर भारी उत्साह के साथ बड़ा योगदान दे रहे हैं। नंदनवन सोसायटी के अध्यक्ष गौतम सालेचा व सचिव बी एल पारीक ने बताया कि नंदनवन के सदस्य इस अभियान में घर-घर जाकर धन्न संग्रह कर रहे हैं। 05 फरवरी सायं 7 बजे एक भव्य समारोह में निधि समर्पण का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें विशेष रूप से जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र, भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जोधपुर नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, जोधपुर नगर निगम उप-महापौर किशन लढढा, लघुउद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, भाजपा शहर जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराएंगे।