जोधपुर, शहर के प्रताप नगर स्थित संजय गांधी कॉलोनी में नर्स के मकान में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवर और रूपयों की बरामदगी की गई।
एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि चोरी के मामले में संजय गांधी कॉलोनी निवासी प्रकाश पुत्र प्रभु दयाल को गिरफ्तार किया गया है। मामले के अनुसार संजय गांधी कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी सुशीला पत्नी कन्हैया लाल ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि अज्ञात चोर ने घर में घुस तिजोरी में रखे एक सोने के हार सोने की दो अंगूठी व कानों के झूमके सहित 25000 चुरा लिए। मामले की जांच करते हुए एसीपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले इसके साथ ही आरोपी की पहचान करते हुए रविवार को आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
ये भी पढ़े :- दानदाताओ के सहयोग से लगेंगे ऑक्सीजन जनरेटर के 5 प्लांट
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

