Doordrishti News Logo

गंगशयामजी मन्दिर में सोमवार को होगा संगीतमय शिव ब्यावले का आयोजन

शिव ब्यावले के पोस्टर का किया विमोचन

जोधपुर,गंगशयामजी मन्दिर में सोमवार को होगा संगीतमय शिव ब्यावले का आयोजन।शहर के भीतरी क्षेत्र के अति प्राचीन प्रसिद्ध गंगशयाम जी मन्दिर में श्रावण पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर सोमवार को पहली बार संगीतमय शिव ब्यावला सिद्धनाथ महादेव ब्यावला मण्डली द्वारा वाचन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन शिव पार्वती का रूप धरे श्रद्धालुओं के साथ गणमान्य बंधुओ ने किया।

ये भी पढ़ें- राज्यपाल मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को जोधपुर आएंगे

विक्रान्त दवे ने बताया कि ऐतिहासिक शिव ब्यावला शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा जो रात्रि देर तक चलेगा। इसमें सभी पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं लाल वस्त्र में होंगे ताकि शिव ब्यावले को भव्य रूप दिया जा सके। शिव ब्यावला के मुख्य गायक शिव प्रकाश सोनी पिछले 27 वषों से अपनी 35 सदस्यों की मंडली के साथ शिव ब्यावला का वाचन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगशयामजी मन्दिर में पहली बार शिव ब्यावला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शिव ब्यावला में सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: