जोधपुर, कोविड-19 के दौरान कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों का आज सम्मान किया गया। वार्ड 65 दक्षिण के पार्षद अशोक भाटी ने बताया कि नगर निगम दक्षिण के वार्ड 58, 64 और 65 के संयुक्त तत्वावधान में रातानाडा स्थित नगर निगम वार्ड कर्मचारी कार्यालय परिसर में दक्षिण की महापौर वनीता सेठ की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड के सभी सफाई कर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

समाजसेवी व भामाशाह निर्मल गहलोत द्वारा दी गई पानी की बोतलें भेंट की गई। इस दौरान निगम अधिकारियों ने महापौर का साफा पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर, सीएसआई विमल कुमार धारु, सफाई कर्मचारी नेता हरि भजन परिहार, बीजेपी रातानाडा मंडल के अध्यक्ष माधोसिंह परिहार और वार्ड 63 दक्षिण की पार्षद अलका पंवार का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में वार्ड 65 पार्षद अशोक भाटी, वार्ड 64 पार्षद ललित गहलोत, वार्ड 63 पार्षद अलका पंवार, वार्ड 58 पार्षद व प्रतिपक्ष नेता गणपतसिंह चौहान, बीजेपी रातानाडा मंडल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार, सीएसआई विमल कुमार धारु, सफाई कर्मचारी नेता हरिभजन परिहार, वार्ड 64-65 एसआई राजेश बारासा, वार्ड 58-63 एसआई घनश्याम पंडित सहित गौरव सांखला, हरिसिंह पंवार और आशा तंबोली आदि उपस्थित थे।
>>> विवि पुराने परिसर में बना कोविड सेन्टर अनिश्चित काल के लिए किया बंद
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

