Doordrishti News Logo

मां सरपंच, बीमारी से परेशान बेटा फंदे पर लटका

एमजीएच के पीछे पेड़ पर लगाया फंदा

जोधपुर,नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर देर रात स्टेशन रोड, एमजीएच मोर्चरी के आगे नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार एमजीएच की मोर्चरी में रखवाने के साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के यहां पहुंचने पर सरदारपुरा थाना पुलिस ने मृतक के बडे भाई की रिपोर्ट पर मर्ग की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर सुपुर्द किया। मृतक की मां नागौर में एक गांव की सरपंच बताई जाती है।

सरदारपुरा पुलिस थाना के एएसआई हनुमानराम ने बताया है कि गुरूवार की तडक़े करीब 4 बजे जसवंत सराय चौकी के कांस्टेबल मेहरराम को एक टैक्सी चालक ने सूचना दी कि एमजीएच की मोर्चरी के पास पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा है।

रात्रि गश्त कर रहे एएसआई हनुमान राम भी मय जाब्ता वहां पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले थैले से पुलिस को दवाइयां व एम्स अस्पताल की पर्चियां मिली। साथ ही उसके गांव का पता भी मिला। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया तो मृतक की शिनाख्त नागौर जिले के डेगाना थानान्तर्गत चुई निवासी 32 वर्षीय मनोहरलाल पुत्र जींयाराम मेघवाल के रूप में हुई। सरदारपुरा थाना पुलिस के अनुसार मनोहरलाल का उपचार एम्स में चल रहा था और यहां पर उसे कुछ और जांचें भी करानी थी, जिसके चलते वह यहीं रूक गया था। बीमारी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दी है। सरदारपुरा थाना पुलिस ने मृतक के भाई सुभाषचंद की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया है।

मृतक के है दो बच्चे

सरदारपुरा थाने के एएसआई हनुमाना राम ने बताया है कि मनोहर लाल विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी मां सरपंच है और एक भाई बैंक में कैशियर है। पेट से संबंधी बीमारी से परेशान होकर मनोहरलाल ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026