Doordrishti News Logo

मोपेड सवार बदमाशों ने छात्र से मोबाइल लूटा

जोधपुर,मोपेड सवार बदमाशों ने छात्र से मोबाइल लूटा। शहर के पुराना कचहरी परिसर के मैन गेट के आगे मोपेड सवार तीन बदमाशों ने एक छात्र का मोबाइल लूट लिया। पुलिस अब फुटेज के आधार पर मोपेड सवार बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। छात्र ने इस बारे में उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के खींवसर थानान्तर्गत बेरावास हाल लक्ष्मण नगर नांदड़ी निवासी अरविंद पुत्र बाबूलाल गोदारा की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – मतगणना पूर्व आवश्यक तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक

इसमें बताया कि वह 24 नवंबर की दोपहर में पावटा की तरफ पैदल जा रहा था। तब कचहरी परिसर के मुख्य द्वार के पास में पहुंचने पर पीछे से एक मोपेड पर तीन बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से मोपेड और बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं चला है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026