सांस्कृतिक परिधानों में रैंप पर उतरेगी मॉडल

  • पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026
  • मेले के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सांस्कृतिक परिधानों को पहनकर रैंप पर उतरेगी मॉडल। शहर के रावण चबूतरा मैदान मे 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 में महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

मेले के मुख्य समन्वयक व प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चोपड़ा व उत्सव समन्वन्यक प्रांत मंत्री सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया कि हर वर्ष हमारा प्रयास रहता है कि इस मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसलिए प्रतिवर्ष मेले में आने वाले महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजन किया जाता है।

शादी समारोह में फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं एवं बच्चों के लिए ये होंगी प्रतियोगिता
उत्सव सहसंयोजक मीनू दूगड़ व बिन्दु जैन ने बताया कि उत्सव में प्रतिदिन दिन में 2 बजे से 5 बजे तक महिलाओं में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस बार की सभी प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत होगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को मेला आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होने बताया कि 27 दिसंबर को मेहन्दी प्रतियोगिता,28 दिसंबर को ड्राइंग प्रतियोगिता,29 दिसंबर को फैंसी ड्रेस व पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता होगी। उत्सव सह समन्वयक एवं महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी व सचिव कंचन लोहिया ने बताया कि 30 दिसंबर को अग्निरहित पाक कला प्रतियोगिता,31 दिसबर को पारंपरिक कशीदाकार परिधान प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता होगी वहीं ने नलिनी बंसल व शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि 01 जनवरी को चेस प्रतियोगिता,03 जनवरी को पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति से जुड़ी निधि सिंह सहित अन्य सदस्य प्रतियोगिता को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026