Doordrishti News Logo

शादी समारोह में फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अपलोड किया था फोटो-वीडियो

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शादी समारोह में फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार। शादी समारोह में अवैध हथियार से फायरिंग करने और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में बालेसर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 30 नवंबर की रात बेलवा ग्राम पंचायत की दावड़ की ढाणी में हुई थी।

ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फलोदी निवासी सवाई सिंह है।बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि गत एक दिसंबर को बालेसर थाने के हिस्ट्रीशीटर भवानी सिंह के वॉट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो वायरल हुआ था।

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी दो लोग गंभीर घायल

इस वीडियो में सवाई सिंह और तीन-चार अन्य अवैध हथियारों से हवाई फायर करते हुए दिख रहे थे। इस मामले में बालेसर थाने में भवानी सिंह, सवाई सिंह और अन्य 3-4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर बिना वैध लाइसेंस के अवैध देसी कट्टा और मजल लोडिंग बंदूक रखने तथा उनसे फायरिंग करने का आरोप है।

इस प्रकरण में पहले जैसलमेर निवासी जगमाल सिंह पुत्र भंवर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरे आरोपी सवाई सिंह से मामले में उपयोग किए गए हथियार के संबंध में गहन पूछताछ जारी है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026