रिको इंडस्ट्रीज में फैक्ट्री श्रमिकों के मोबाइल चोरी का खुलासा,तीन गिरफ्तार
जोधपुर(डीडीन्यूज),रिको इंडस्ट्रीज में फैक्ट्री श्रमिकों के मोबाइल चोरी का खुलासा,तीन गिरफ्तार। शहर के पाल रिको चतुर्थ चरण की एक फैक्ट्री में चोरों ने दो दिन पहले सैंध लगाकर श्रमिकों के चार-पांच फोन चुरा लिए। एक पीडि़त ने इस बारे में बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तीन आरोपियों को पकड़ा है। जिनसे मोबाइल बरामदगी किए गए है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश हाल रिको चतुर्थ फेज स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक रफीकुल आलम की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह अपने कुछ साथियों संग काम करता है। फैक्ट्री में उसका और उसके चार पांच साथियों के मोबाइल फोन अज्ञात शख्स चुरा कर ले गए।
मॉल कार्मिकों पर सामान चुराने का आरोप
मामले की जांच कर रहे एएसआई दमाराम ने अब तीन आरोपियों खुडाला झंवर निवासी रविंद्र उर्फ रविनाथ उर्फ खलानाथ पुत्र मोहन नाथ,भाद्राजून बांकली जालोर हाल बोरानाडा निवासी करणनाथ पुत्र शेषनाथ एवं नारनाडी बोरानाडा निवासी राजूनाथ पुत्र स्वामीनाथ को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल जब्त किए जाने के साथ पूछताछ की जा रही है।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

