mla-gargs-son-arrested-for-dowry-harassment-cid-cb-investigation

विधायक गर्ग का पुत्र दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार,सीआईडी सीबी जांच हुई

विधायक गर्ग का पुत्र दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार,सीआईडी सीबी जांच हुई

  • पत्नी ने ढाई साल पहले कराया था दहेज उत्पीडऩ में केस
  • रात को किया सरेण्डर

जोधपुर,जालोर जिले के विधायक पुत्र को जोधपुर महिला थाना पश्चिम की पुलिस ने गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। उसने रात को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। ढाई साल पहले उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीडऩ में केस दर्ज करवाया था। जिस पर बाद में सीआईडी सीबी ने भी जांच की थी। उसके कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक हटने पर अब गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला थाना पश्चिम की प्रभारी किरण गोदारा ने बताया कि जालोर जिले के लक्ष्मी नगर कोतवाली निवासी प्रकाशपुंज पुत्र जोगेश्वर गर्ग को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने साल 2020 में दहेज उत्पीडऩ में केस दर्ज करवाया था। केस 7 फरवरी 20 को दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें- शराब ट्रक लूट के आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार

दहेज उत्पीडऩ के इस केस की जांच सीआईडीसीबी की तरफ से की गई थी। आरोपी प्रकाशपुंज की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की तरफ से रोक लगी थी। यह रोक 11 सितंबर को हटने पर पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी प्रकाशपुंज ने रविवार को खुद को सरेण्डर कर दिया। जिस पर उसे गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया।

गौरतलब है कि आरोपी प्रकाशपुंज जालोर एमएलए जोगेश्वर गर्ग का पुत्र है। उसकी पत्नी भी राजनीतिक घराने से तालुक रखती है। थाना प्रभारी किरण गोदारा के अनुसार आरोपी को फिलहाल कोर्ट में पेश गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts